सोलन में पीठ दर्द के रोजाना 20-25 मामले

By: Jul 30th, 2026 12:01 am

हॉस्पिटल में इन दिनों ठंड लगने ,शरीर टूटने, बदन दर्द ,सर्दी जुकाम, से पीडि़त मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

निजी संवाददाता-सोलन
जिला सोलन में लगातार हो रही बारिश और मौसम में अचानक आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इन दिनों ठंड लगने, शरीर टूटने, बदन दर्द, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से पीडि़त मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट तथा दिनभर उमस और बारिश के कारण लोग तेजी से वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिला सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय कुमार पाठक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिला सोलन के अस्पतालो की ओपीडी में ऐसे मरीज अधिक पहुंच रहे हैं, जिन्हें तेज बदन दर्द, शरीर टूटने, गले में खराश, बुखार, सर्दी और कमजोरी की शिकायत है। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है।

उन्होंने कहा कि कई लोग बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों में लंबे समय तक रहते हैं या ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। डा. पाठक ने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से भीगने से बचें। यदि बारिश में भीग जाएं तो तुरंत सूखे कपड़े पहनें और शरीर को गर्म रखें। पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पीएं, पौष्टिक भोजन करें तथा पर्याप्त आराम लें। यदि लगातार बुखार, तेज बदन दर्द, सांस लेने में तकलीफ या कमजोरी महसूस हो तो बिना देरी किए चिकित्सक से जांच कराएं।एंटीबायोटिक दवाओं का बिना चिकित्सकीय परामर्श के सेवन नहीं करना चाहिए। अस्पताल में आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, हाथों को नियमित रूप से धोने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने की भी सलाह दी है। बारिश के मौसम में दूषित पानी और भोजन से भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App