भाजपा के 200 पदाधिकारियों ने ली ट्रेनिंग
शाहतलाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान के तहत लिया प्रशिक्षण
नगर संवाददाता-शाहतलाई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत बिलासपुर भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के शाहतलाई में आयोजित दो दिवसीय शिविर के दूसरे व अंतिम दिन चार सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अंत में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने शिविर के सफल आयोजन के लिए भाजपा के जिला तथा झंडूता व शाहतलाई मंडलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र में भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी संजय टंडन ने संगठन की कार्यपद्धति पर विचार रखे।
उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा सर्वोपरि है। इसी तरह पद के बजाय दायित्व महत्वपूर्ण है। सामूहिक निर्णय और समन्वय ही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करें। दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। तीसरे सत्र में प्रदेश मिडिया प्रभारी करण नंदा ने मीडिया प्रबंधन पर विचार रखे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

