भैंस के पेट से निकला 66 तरह का सामान
Jul 11th, 2026 12:49 am
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
पशु चिकित्सालय पॉलीक्लिनिक ललड़ी में एक गर्भवती भैंस के पेट का ऑपरेशन कर अस्पताल के चिकित्सकों ने 66 नुकीली धातुओं को बाहर निकाला और भैंस का जीवन सुरक्षित करने में सफलता प्राप्त की है। हरोली के गांव बरेवाल के रहने वाले करनैल सिंह अपनी 9 माह की गर्भवती भैंस को पिछले 10 दिनों से चारा न खाने, सुस्त रहने और बीमार दिखने की शिकायत के साथ पशु चिकित्सालय पॉलीक्लिनिक लल्हड़ी लेकर आए। पशु की जांच, खून की जांच और अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि भैंस के पेट में धातु की कई चीजें, यानी फॉरेन बॉडी मौजूद हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

