99 साल की लीज, पर जेब होगी ढीली!

By: Jul 30th, 2026 12:01 am

वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाएगा नगर निगम, पुराने दुकानदारों को मिलेगी राहत

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
शिमला नगर निगम अपनी दुकानों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) पॉलिसी लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत विवादित लीज वाली दुकानों को वर्तमान कारोबारियों के नाम 99 साल की लीज पर आवंटित किया जाएगा। नई नीति लागू होने के बाद कोर एरिया में दुकानों का किराया और लीज दरें भी बढ़ाई जाएंगी। कोर एरिया में किराया 800 रुपये प्रति वर्ग फीट तय करने का प्रस्ताव है। नगर निगम के अनुसार कई दुकानें वर्षों पहले जिन लोगों को आवंटित की गई थीं, उनके नाम आज भी रिकॉर्ड में दर्ज हैं, जबकि अब उनके उत्तराधिकारी दुकानें चला रहे हैं। ऐसे कारोबारियों को राहत देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी-2026 तैयार की जा रही है। इसके तहत लंबित किराया एकमुश्त जमा कराना होगा और दुकानों की लीज वर्तमान कारोबारियों के नाम की जाएगी। इससे निगम को राजस्व बढ़ेगा और लंबे समय से चले आ रहे विवाद भी खत्म होंगे।

हाउस की मंजूरी के बाद होगी लागू

नगर निगम इस प्रस्ताव को हाउस की बैठक में लाएगा। हरियाणा सहित अन्य शहरी निकायों की नीतियों का अध्ययन करने के बाद उपनियमों में संशोधन किया जाएगा। पार्षदों की सहमति मिलने के बाद पॉलिसी लागू की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App