नयागांव नगर काउंसिल पर भाजपा का कब्जा, सुरेंद्र बब्बल प्रधान; तरुणजीत चुनी उपप्रधान, SDM ने दिलाई शपथ

By: Jul 11th, 2026 12:07 am

सुरेंद्र बब्बल प्रधान; तरुणजीत कौर बैंस चुनी उपप्रधान, एसडीएम खरड़ ने पार्षदों को दिलाई शपथ

निजी संवाददाता — न्यू चंडीगढ़

पंजाब में नयागांव पहली ऐसी नगर काउंसिल है, जिसमें भाजपा के प्रधान व उपप्रधान बने हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे एसडीएम खरड गुरमंदर सिंह पीसीएस के नेतृत्व में नगर काउंसिल नयागांव के प्रधान और उपप्रधान पद की प्रक्रिया शुरू की गई। सबसे पहले सभी पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद प्रधान पद के लिए सुरेंद्र बब्बल कोशिक का नाम सामने आया। सुरेंद्र बब्बल के समर्थन में 14 पार्षदों ने अपना सर्मथन दिया। उपप्रधान पद के लिए जगतार सिंह भोटी ने तरुणजीत कौर बैंस के नाम का अनुमोदन किया तो उनके पक्ष में 12 पार्षदों ने समर्थन दिया। एसडीएम खरड गुरमंदर सिंह पीसीएस द्वारा तरुणजीत कौर बैंस को उपप्रधान घोषित कर दिया गया। चुनाव से पहले पूर्व भाजपा प्रदेश प्रधान व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, जिनको प्रभारी नियुक्त किया गया था, उनके साथ पंजाब के उपप्रधान सुभाष शर्मा, पंजाब भाजपा लीगल सेल के कन्विनर एडवोकेट एनके वर्मा, जिला मोहाली भाजपा प्रधान संजीव वशिष्ठ, सीनियर भाजपा नेता रणजीत सिंह गिल, विनित जोशी आदि ने फैसला लिया था कि उपप्रधान के लिए श्याम लाल गुज्जर या जोगिंद्र पाल गुज्जर को बनाना था, लेकिन अब दोष लगाया जा रहा है कि क्रॉस वोटिंग करके उपप्रधान पद के दावेदार श्याम लाल गुज्जर और जोगिंद्र पाल गुज्जर को दरकिनार किया गया तो श्याम लाल गुज्जर और जोगिंद्र पाल गुज्जर के सर्मथकों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर पूर्व भाजपा प्रदेश प्रधान व पूर्व केन्द्रिय मंत्री विजय सांपला जिनको प्रभारी नियुक्त किया गया था, उनके साथ पंजाब के उपप्रधान सुभाष शर्मा, पंजाब भाजपा लीगल सेल के कन्विनर एडवोकेट एनके वर्मा, जिला मोहाली भाजपा प्रधान संजीव वशिष्ठ, सीनियर भाजपा नेता रणजीत सिंह गिल, विनित जोशी आदि ने कहा कि इन सभी की जांच की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App