नाहन-श्रीरेणुकाजी रोड पर नेहली के पास पहाड़ी से गिरा मलबा
Jul 8th, 2026 12:02 am
कार्यालय संवाददता-नाहन
बीते 24 घंटे में जिला मुख्यालय नाहन सहित श्रीरेणुकाजी में 10 एमएम बारिश दर्ज हुई। भारी बारिश से मुख्य जिला मार्ग एमडीआर नाहन-श्रीरेणुकाजी नेहली के पास पहाड़ी से भारी चट्टानें आने से अवरुद्ध हो गया, जिसे लोक निर्माण विभाग ने मशीनें लगाकर बहाल किया। इस बीच लगभग एक घंटे तक दोनों ओर लंबी वाहनों की कतारें लग गई।
गौर हो कि जिला मुख्य मार्ग पर नेहली के पास गत वर्ष भारी भू-स्खलन हुआ था, जिसके बाद यह प्वाइंट अब लगातार चट्टानें गिरने का स्थल बन गया है। उधर मौसम विभाग ने आगामी 13 जुलाई तक जिला के मैदानी से लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक हल्की से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावनाएं व्यक्त की हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

