केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में मौका, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस डेट तक करें ऑनलाइन आवेदन
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), दिल्ली ने अपने तीन परिसरों – वेदव्यास परिसर (हिमाचल प्रदेश), श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर (उत्तराखंड) और एकलव्य परिसर (त्रिपुरा) – में शिक्षण और अन्य अकादमिक पदों पर भर्ती के लिए कुल 90 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन केवल सीएसयू के चयन पोर्टल www.curec. samarth.ac.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
रिक्तियों का विवरण: इस भर्ती के तहत कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 36 पद अनारक्षित (यूआर), 14 एससी, सात एसटी, 24 ओबीसी और नौ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, सात पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

