धीरज कुमार बने एसएमसी के अध्यक्ष
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना-1 में एसएमसी का गठन
नगर संवाददाता- ्ऊना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना-1 में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव वर्ष 2026 से 2028 तक के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए आयोजित किए गए। बैठक में 124 अभिभावकों ने भाग लिया और स्कूल के शैक्षणिक विकास तथा आधारभूत सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव भी दिए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान धीरज कुमार को सर्वसम्मति से एसएमसी का प्रधान चुना गया, जबकि हरपाल सिंह को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल समिति के सचिव होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में बलजीत कौर, सपना, सुषमा, वीना कुमारी, कमलेश कुमारी और सुधीर कुमार को शामिल किया गया। शिक्षक प्रतिनिधियों के रूप में अंग्रेजी प्रवक्ता राजपाल राणा, टीजीटी (नॉन मेडिकल) अर्पणा देवी, प्रवक्ता सुरजिंद्र कौर, वाणिज्य प्रवक्ता डॉ. किशोरी लाल शर्मा तथा एसएमसी प्रभारी राजेश कुमार शास्त्री को सदस्य नामित किया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

