एम्स से डाक्टर्ज का पलायन बढ़ा रहा टेंशन
हिमाचल किसान सभा ने एम्स की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
एम्स बिलासपुर से डॉक्टर के पलायन पर हिमाचल किसान सभा में गहरी चिंता जताई है। हिमाचल किसान सभा का कहना है कि यहां से डाक्टर कुछ समय बाद ही अन्य स्वासथ्य संस्थानों में शिफ्ट हो रहे हैं। इसके पीछे कारण बिलासपुर में डाक्टर्स को बेहतर सुविधाएं, खासकर बच्चों को बेहतर स्कूलिंग की सुविधा नहीं होना माना जा रहा है। केंद्र सरकार व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को इस गंभीर मसले को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए। अन्यथा बिलासपुर के साथ ही प्रदेश भर की जनता को यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरसना पड़ेगा। शुक्रवार को बिलासपुर सर्किट हाउस बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में हिमाचल किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक केके कौशल ने कहा है कि एम्स में तैनात चिकित्सकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा नहीं है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

