परिजनों को मिला 50 लाख का बीमा

By: Jul 11th, 2026 12:46 am

पीएनबी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले कर्मचारी के परिवार को सौंपा पैसा
कार्यालय संवाददाता-टाहलीवाल
पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी)ने दीपक फास्टनर्स लिमिटेड (यूएनब्राको), टाहलीवाल के कर्मचारी स्वर्गीय महिंदर कुमार के नामित परिजन को 50 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा राशि प्रदान कर संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया है। महिंदर कुमार की एक दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। दीपक फास्टनर्स लिमिटेड और पीएनबी टाहलीवाल शाखा के समन्वित प्रयासों से कर्मचारी को पीएनबी सैलरी अकाउंट एक्सीडेंटल इंश्योरेंस योजना के तहत कवर किया गया था। इसके तहत 50 लाख रुपये का बीमा दावा सफलतापूर्वक निपटाया गया, जिससे शोकाकुल परिवार को कठिन समय में आर्थिक संबल प्राप्त हुआ। 50 लाख रुपये का दावा चेक दीपक फास्टनर्स लिमिटेड (यूएनब्राको) परिसर में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान नामित परिजन को सौंपा गया। इस अवसर पर हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एचबीआईए) के प्रधान राकेश कौशल, सलाहकार आरसी तनेजा, पीएनबी के सर्किल हेड अरविंद यादव, एलडीएम विजय सिंह,चीफ मैनेजर राहुल लखनपुरिया, टाहलीवाल शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App