143 करोड़ से पक्की होंगी पांच सडक़ें
पीएमजीएसवाई के तहत बंजार को मिली राहत, तीर्थन की छह पंचायतों को मिलेगा भरपूर फायदा
स्टाफ रिपोर्टर-बंजार
बंजार विधानसभा क्षेत्र की तीर्थन घाटी की 6 ग्राम पंचायतों को जोडऩे वाली कच्ची ग्रामीण सडक़ों को पक्का करने के कार्य का अध्यक्ष एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल-स्पीति राम सिंह मियां ने अपनी टीम सहित पांच जगह अधिकारियों के साथ पहुंचकर विधिवत शुभारंभ किया। गांव कमेड़ा, पंचायत घर तूंग में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने घाटी के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पहली बार एक ही दिन में 5 ग्रामीण सडक़ों को पक्का करने के कार्य का शुभारम्भ किया गया है।
राम सिंह मियां ने कहा डीपीआरए फॉरेस्ट क्लीयरेंस और निजी भूमि अधिग्रहण की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केंद्र सरकार ने 2247 करोड़ का बजट जारी किया। उसी बजट में से बंजार विधानसभा क्षेत्र को 143 करोड़ का बजट मिला है। बंजार में लोक निर्माण मंडल बंजार ने रिकॉर्ड समय में ग्रामीण क्षेत्रों की 20 कच्ची सडक़ों को चिन्हित कर विस्तृत योजना एवं डीपीआर तैयार कर यह उपलब्धि हासिल की है। तीर्थन घाटी की 6 ग्राम पंचायतों-मशीयार, तूंग, शिल्ही, नोहांडा, कलवारी, श्रीकोट की 5 ग्रामीण सडक़ों को पक्का करने के लिए स्वीकृत 40 करोड़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। बठाहड मे 8 करोड़ की लागत से 7 किमी बरनागी-मशयार सडक़ शिल्ह-शरूंग, 7 करोड़ की लागत से 9 किमी सडक़ बरनागी से चिपनी, 8 करोड़ की लागत से 7 किमी सडक़ गुशेणी से तिंदर, 6 करोड़ की लागत से 5 किमी सडक़, देऊरी में 9 करोड़ की लागत से 14 किमी देऊरी-शनाड सडक़ अन्य विकास कार्य होंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

