पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार बोले, तेज रफ्तार के कारण बढ़ रही सडक़ दुर्घटनाएं
कार्यालय संवाददाता-पालमपुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि खरड़ में एक तेज रफ्तार कन्टेनर के पीछे एक तेज रफ्तार कार जा घुसी और कार में बैठे हुए तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शांता कुमार ने कहा कि यह केवल दुर्घटना नहीं एक हत्या है और इसकी जिम्मेदारी सरकार पर है। उन्होंने कहा कि सभी जांच रिपोर्ट गवाह है कि सडक़ पर 90 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण केवल तेज रफ्तार है।
उन्होंने कहा कि विश्व में बहुत से देश है जहां दुर्घटनाएं बहुत कम होती है कारण एक ही है वहां सख्त सजा दी जाती है। सडक़ें वही हैं परंतु गाडिय़ों की संख्या कई गुणा बढ़ गई है। अगली गाड़ी को ओवरटेक करने की जल्दबाजी में दुर्घटनाएं होती है। सडक़ दुर्घटनाओं से इस प्रकार होनी वाली मौतें सरकार के माथे पर एक कलंक है।
सजा का प्रावधान जरूरी
शांता कुमार ने कहा कि कानून का पालन डर के बिना नहीं होता। मैंने सरकार को कई बार सुझाव दिया है कि सडक़ पर नियम तोडऩे और तेज गति के अपराध पर कम से कम 50 हजार रुपए जुर्माना और छह महीने के लिए लाइसेंस कैंसल की सजा होनी चाहिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

