कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े से मिले स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और कर्नल संजय शांडिल

By: Jul 11th, 2026 12:50 am

निजी संवाददाता-सोलन
प्रदेश की राजनीति में सोलन विधानसभा क्षेत्र को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और कर्नल संजय शांडिल ने शिष्टाचार भेंट की।इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे सोलन विधानसभा क्षेत्र के संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोडक़र देखा जा रहा है। चर्चा है कि कर्नल संजय शांडिल की कांग्रेस हाईकमान में सक्रिय मौजूदगी को उनकी राजनीतिक भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश की राजनीतिक स्थिति तथा आगामी चुनावों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App