‘मिस हिमाचल-2026’ के हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका ज़ीरकपुर सम्मानित
मधुकर शर्मा – ज़ीरकपुर
हिमाचल प्रदेश के अग्रणी मीडिया समूह दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता ‘मिस हिमाचल-2026’ के लिए होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, ज़ीरकपुर को हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर होटल परिसर में होटल प्रबंधन की ओर से जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह सिब्बल को दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) विपिन खरबंदा ने स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका के जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह सिब्बल ने दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान वर्षों से हिमाचल प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मिस हिमाचल’ जैसे मंच युवा प्रतिभाओं को आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करते हैं। होटल प्रबंधन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अपना सहयोग निरंतर जारी रखेगा।
दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) विपिन खरबंदा ने होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका के समस्त प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होटल का लगातार मिल रहा सहयोग ही ऐसे भव्य आयोजनों की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी यह साझेदारी और अधिक मजबूत होगी तथा हिमाचल की उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में दिव्य हिमाचल चंडीगढ़ शाखा के प्रमुख रवि वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

