मैं भी ‘लव एंड वॉर’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहा हूं
मुंबई। संजय लीला भंसाली निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत यह रोमांटिक पीरियड ड्रामा अगले वर्ष 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजऱ और ट्रेलर का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच एक कार्यक्रम में जब विक्की कौशल से फिल्म के ट्रेलर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं भी ट्रेलर का इंतजार कर रहा हूं।
फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिलहाल फिल्म से जुड़ी अधिकांश जानकारियां गोपनीय रखी हैं, ताकि रिलीज से पहले कहानी और प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सामने न आएं। भंसाली अपनी भव्य प्रस्तुतियों, शानदार दृश्य संयोजन और भावनात्मक कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि ‘लव एंड वॉर’ भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की दमदार स्टारकास्ट ने भी फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

