Ind vs Eng 1st ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले गेंदबाजी

By: Jul 14th, 2026 3:25 pm

बर्मिंघम। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा,”हम आज पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। आगे क्या होगा, यह कहना मुश्किल है, लेकिन हमें भरोसा है कि हम अच्छी बल्लेबाज़ी करेंगे और उम्मीद है कि दूसरी पारी में स्पिनरों को भी मदद मिलेगी। हमें जितनी जल्दी हो सके परिस्थितियों का आकलन करना होगा। टी20 और वनडे दोनों में लगभग एक जैसे खिलाड़ियों का होना कप्तान और टीम, दोनों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होता है। पिछले कुछ वर्षों में हमने संघर्ष किया है, लेकिन अब हम नया अध्याय शुरू कर सकते हैं और हमारे पास ऐसी टीम है जो ऐसा करने में सक्षम है। हमने दो स्पिनर और तीन तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरने का फ़ैसला किया है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा,”हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। टीम के ज़्यादातर खिलाड़ी टी20 खेल चुके हैं, जबकि बाक़ी खिलाड़ियों ने भी अच्छी ट्रेनिंग की है और आज के मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह हमारे लिए एक अहम सीरीज़ है। यहीं से हमारी तैयारियां शुरू होती हैं कि किन-किन कॉम्बिनेशन को आज़माया जा सकता है और कम अनुभवी खिलाड़ियों को मौक़ा दिया जा सकता है। सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो गई है। इस सीरीज़ को लेकर हम सभी काफ़ी उत्साहित हैं। यहां की हमारी अच्छी यादें रही हैं। हमारी प्लेइंग XI में दुबे सहित चार तेज़ गेंदबाज़ हैं, जबकि वॉशी और अक्षर दो स्पिनर हैं।”

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ़्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App