एस्पायर हमीरपुर के केशव एचपी सेट के टॉपर, संस्थान परिसर में भव्य समारोह, जेईई एडवांस्ड में चयनित छात्र भी नवाजे

By: Jul 2nd, 2026 9:48 pm

कार्यालय संवाददाता— हमीरपुर

शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में पहचान रखने वाले हमीरपुर जिला ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल हमीरपुर ने एचपी सेट में प्रदेश का टॉपर केशव जसवाल देकर न केवल संस्थान, बल्कि पूरे हमीरपुर जिला को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एचपी सेट-2026 के हिमाचल प्रदेश टॉपर केशव जसवाल, एचपी सेट-2025 के स्टेट रैंक टू हर्षित वर्मा, जेईई एडवांस्ड-2026 में चयनित प्रियांश आईआईटी जोधपुर, अथर्व बन्याल आईआईटी जोधपुर तथा अक्षित कुमार एनआईटी हमीरपुर को सम्मानित भी किया गया।

समारोह की एक और विशेष उपलब्धि एस्पायर हमीरपुर के शिक्षक भीष्म, जिन्होंने गेट-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एयर) 198 प्राप्त कर आईआईटी जोधपुर में चयन सुनिश्चित किया, एक ही मंच पर छात्रों और शिक्षक की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों ने समारोह को और भी प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल के प्रबंध निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सबसे पहले मैं एस्पायर हमीरपुर की पूरी टीम, सेंटर हैड अमित सिंह और सभी शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। हमें गर्व है कि एस्पायर ने इस वर्ष पूरे हिमाचल में उत्कृष्ट परिणाम देकर एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपनी पहचान को मजबूत किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App