50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 16 Series भारत में लांच
नई दिल्ली। Oppo ने भारत में अपनी नई Oppo Reno 16 Series लांच कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c लांच किए हैं। दोनों फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं और इनमें 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP सेल्फी कैमरा और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। फोन की कीमत की बात करें तो Oppo Reno 16 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपए रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपए है। वहीं, Oppo Reno 16c 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपए, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपए रखी है। ये दोनों स्मार्टफोन 9 जुलाई 2026 से Amazon, Flipkart, OPPO E-store और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आप इन्हें Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Oppo Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। दूसरी ओर Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसी तरह डिस्प्ले में भी अंतर है। Reno 16 में 6.32 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Reno 16c में 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। दोनों स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। Reno16 की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स और Reno16c की 1,400 निट्स है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 16 में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं Reno 16c में प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरा तो समान है, लेकिन इसमें 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Oppo Reno 16 और Reno 16c में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। बैटरी की बात करें तो Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS आदि का सपोर्ट मिलता है। दोनों डिवाइस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

