लंबित एरियर का तुरंत किया जाए भुगतान

By: Jul 30th, 2026 12:02 am

पैरा वेट यूनियन ने घुमारवीं में जिला कार्यकारिणी की बैठक कर उठाई मांग

स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश पैरा वेट यूनियन जिला बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक घुमारवीं में जिला प्रधान एवं राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव प्रदीप कुमार ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों और विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार और विभाग से शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बैठक में कर्मचारियों को ऑनलाइन कार्य के दौरान आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई।

साथ ही मुंहखुर एवं गलघोंटू तथा लंगड़ा बुखार (एचएसबीक्यू) के अलग-अलग टीकाकरण के बजाय ट्राइवैक वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई गई। यूनियन ने एनएआईपी एवं पशु गणना कार्य के लिए देय प्रोत्साहन राशि शीघ्र जारी करने, वैक्सीनेशन एवं ऑनलाइन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक नवीन उपकरण उपलब्ध करवाने तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन.1100 पर वैक्सीनेशन अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में जिला प्रधान रजनीश गौतमए वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिप्रा धर्माणी, जिला महासचिव प्रदीप कुमार, अतिरिक्त महासचिव परमिंद्र जमवाल, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, चंचल ठाकुर एवं कमल प्रसाद मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App