बिलासपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव की तैयारियां, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत

By: Jul 30th, 2026 12:05 am
Sukhu Sarkar ke teen saal :

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर

जिला बिलासपुर में इस बार राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रूप से शिरकत करेंगे। हालांकि अभी तक इस कार्यक्रम की तारीख निर्धारित नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही इसकी तारीख भी निर्धारित होगी। वन विभाग की ओर से प्रस्तावित इस राज्य स्तरीय वन महोत्सव के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बिलासपुर जिला के कलोल में हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण की ओर से भी वन महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए दो अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।

इस कार्यक्रम में राज्य विधिक प्रधिकरण के चेयरमैन जस्टिस विवेक ठाकुर विशेष रूप से पहुंचेंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इस बारे में डीएफओ बिलासपुर चमन लाल ने बताया कि बिलासपुर वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण किया जा रहा है। इस बार 152 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही 77 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण प्रस्ताति है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से तय होगी तारीख

राज्य सरकार ने मिशन 32 के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश का हरित आवरण बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रिंसीपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फोरेस्ट डा. संजय सूद ने बताया कि बिलासपुर के निहारी में वन विभाग राज्य स्तरीय वन महोत्सव मनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मिलते ही आयोजन की तारीख तय होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App