15 दिन में गेहूं की फसल का भुगतान न हुआ, तो प्रदर्शन
पेमेंट नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा, की जोरदार नारेबाजी
निजी संवाददाता,चुरुडू
उपमंडल अम्ब के तहत टकारला सब्जी मंडी के समीप कृषि विभाग कार्यालय के ठीक सामने किसानों ने अपनी गेहूं की फसल का बकाया भुगतान न मिलने के विरोध में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने एक स्वर में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर उनकी फसलों का बकाया पैसा जारी नहीं किया गया तो वे सडक़ों पर ट्रैक्टर खड़े कर बड़े स्तर पर मोर्चा खोलेंगे और धरने पर बैठेंगे।
किसान नेता संदीप ठाकुर ने बताया कि किसानों ने अप्रैल माह में सरकार को अपनी गेहूं की फसल बेची थी। आज चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी किसानों के खातों में उनकी मेहनत की कमाई का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है, बल्कि पिछले लगातार 3 वर्षों से यही कहानी दोहराई जा रही है। किसानों को हर बार अपनी ही फसल के पैसों के लिए रोष प्रदर्शन और धरने देने पर मजबूर होना पड़ता है, तब जाकर सरकार की नींद खुलती है। उन्होंने कहा कि किसान अब इस रवैये से तंग आ चुके हैं।
ट्रैक्टरों के साथ उतरेंगे सडक़ों पर
किसानों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनके हक का पैसा नहीं मिला, तो वे पूरे जिले के ट्रैक्टरों के साथ सडक़ों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ एक विशाल आंदोलन व मोर्चा शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
चार महीने बीत जाने के बाद भी नहीं मिला पैसा
किसान नेता संदीप ठाकुर ने बताया कि किसानों ने अप्रैल माह में सरकार को अपनी गेहूं की फसल बेची थी। आज चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी किसानों के खातों में उनकी मेहनत की कमाई का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है, बल्कि पिछले लगातार 3 वर्षों से यही कहानी दोहराई जा रही है। किसानों को हर बार अपनी ही फसल के पैसों के लिए रोष प्रदर्शन और धरने देने पर मजबूर होना पड़ता है, तब जाकर सरकार की नींद खुलती है। उन्होंने कहा कि किसान अब तंग हो चुके हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

