एससी, एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर रद्द करो
एसपी अभिषेक धीमान से मिलने पहुंचे औहर पंचायत के लोग
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत औहर की ग्राम सभा में हुए विवाद के बाद अब एससी, एसटी एक्ट के तहत उप प्रधान और उनके भाई के खिलाफ हुई एफआईआर को रदद करने को लेकर आवाज उठी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक षडय़ंत्र के तहत यह एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जबकि इस तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। यह एफआईआर गलत दर्ज हुई है, इस बारे में ग्राम सभा में मौजूद लोग ग्वाही देने के लिए भी तैयार हैं। बुधवार को ग्राम पंचायत औहर के लोगों ने एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मुलाकात की। उन्होंने इस मसले को लेकर अपना पक्ष एसपी बिलासपुर के समक्ष रखा। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान देसराज ने कहा कि पंचायत के उपप्रधान व उनके भाई पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर इस तरह के हत्थकंडे अपनाए गए हैं, जोकि सही नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पहले तो पंचायत की पूर्व महिला प्रधान द्वारा जानबूझ कर ग्राम सभा में आकर हंगामा किया। वहीं, बाद में पंचायत के उपप्रधान व उनके भाई पर एससी, एसटी एक्ट के तहत एफआईआार दर्ज करवा दी गई। उधर, इस दौरान पंचायत उपप्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि वह पहले भी 2020 से2026 तक वार्ड नबंर दो पलथीं से वार्ड सदस्य के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पचंायत औहर में चुनाव के बाद पहली ग्राम सभा रखी गई थी, जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत औहर के प्रधान देसराज शर्मा कर रहे थे। सात वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्य, सचि व ग्राम पंचायत औहर दोनों प्रार्थीगणों के अलावा करीब 357 लोग मौजदू थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

