रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल प्री क्वार्टर फाइनल में, फुटबॉल WC के राउंड ऑफ 32 में 2-1 से हराया क्रोएशिया

By: Jul 3rd, 2026 9:43 pm

एजेंसियां— टोरंटो

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फुटबॉल वल्र्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने शुक्रवार को क्रोएशिया को 2-1 से हराया। अब पुर्तगाल का मुकाबला 2010 की चैंपियन स्पेन से सात जुलाई को होगा। टोरेंटो स्टेडियम में इवान पेरिशिच ने हाफ टाइम के बाद गोल कर क्रोएशिया को 1-0 से आगे कर दिया। 68वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल दागा। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 रहा। इंजरी टाइम में गोंसालो रामोस ने हेडर से गोल कर पुर्तगाल की जीत लगभग पक्की कर दी। आखिरी क्षणों में क्रोएशिया ने बराबरी का गोल किया, लेकिन रिव्यू के बाद मारियो पासालिच ऑफ साइड पाए गए और गोल रद्द कर दिया गया।

इस फैसले से नाराज क्रोएशियाई प्रशंसकों ने मैदान पर बोतलें फेंकी और रेफरी के खिलाफ विरोध जताया। मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। पुर्तगाल का दबदबा रहा, लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी। हाफ टाइम के बाद जोसिप स्टानिशिच के क्रॉस पर इवान पेरिशिच ने 53वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। 68वें मिनट में पुर्तगाल को मिली पेनल्टी पर रोनाल्डो ने स्कोर 1-1 कर दिया। यह वल्र्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में रोनाल्डो का पहला गोल है। वह इस स्टेज में गोल करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 41 साल 147 दिन की एज में गोल दागा। उन्होंने अपने ही देश के पेपे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाता दिख रहा था, लेकिन इंजरी टाइम में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंकालो रामोस ने हेडर से पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिला दी।

रोनाल्डो ने पूर्व खिलाड़ी डियोगो जोटा को दी श्रद्धांजलि

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल ने टोरंटो में क्रोएशिया पर 2-1 से विश्व कप जीत के बाद अपने पूर्व साथी खिलाड़ी डियोगो जोटा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी के जरिए राउंड-ऑफ-32 मुकाबले में पुर्तगाल के लिए अपना पहला गोल करने वाले रोनाल्डो ने अंतिम सीटी बजने के बाद जोटा की नंबर 21 पुर्तगाल जर्सी पहनी और भावुक होकर अपने साथियों के साथ इक_ा होते हुए आसमान की ओर इशारा किया। बता दें कि शुक्रवार को जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की पश्चिमी स्पेन में एक कार दुर्घटना में मृत्यु को ठीक एक साल पूरा गया। डियोगो जोटा ने पुर्तगाल के लिए 49 मैच खेले और 14 गोल किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App