चंबा के सफी और पवन ने पास किया कबड्डी रैफरी टेस्ट

By: Jul 22nd, 2026 10:42 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा

आल इंडिया कबड्डी फेडरेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी टेस्ट में जिला चंबा के दो होनहार युवाओं मोहम्मद सफी एवं पवन शर्मा ने सफलता हासिल कर जिला चंबा व हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला कबड्डी संघ चंबा ने दोनों सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बताते चलें कि यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा तीन से आठ जुलाई, 2026 तक झारखंड राज्य के बोकारो में आयोजित की गई। इसमें देशभर से लगभग 120, जबकि हिमाचल प्रदेश से केवल पांच प्रतिभगियों ने परीक्षा दी। ऐसे कठिन एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में चंबा के दोनों युवाओं की सफलता विशेष उपलब्धि मानी जा रही है। मोहम्मद सफी चढियारा गांव और पवन शर्मा चनेड गांव से संबंध रखते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App