आलिया भट्ट की अल्फा की सुस्त शुरुआत, ओपनिंग-डे पर कमाए सिर्फ 4.48 करोड़

By: Jul 3rd, 2026 9:58 pm

मुंबई। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ ने दस्तक दे दी है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं किस्त है। ‘अल्फा’ वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म है।

आलिया भट्ट और शरवरी इसमें जासूस की भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म ‘अल्फा’ की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े देखते हुए कहा जा सकता है कि इसने सुस्त शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने ओपनिंग डे पर 4.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन जुटाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App