काली पट्टी बांध शिक्षकों ने जताया रोष

By: Jul 11th, 2026 12:49 am

कक्षाएं भी जारी, विरोध भी… बिलासपुर कालेज में किया अनोखा प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
राज्य स्तरीय आह्वान पर हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट कालेज टीचर्स एसोसिएशन की केंद्रीय इकाई के निर्देशानुसार बिलासपुर पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध के माध्यम से शिक्षकों ने सरकार का ध्यान अपनी वर्षों से लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रमुख मांगों में करियर एडवांसमेंट स्कीम का समय पर क्रियान्वयन, महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों का भुगतान, विभागीय पदोन्नतियां तथा बकाया एरियर का शीघ्र निपटारा शामिल है। शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से इन मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है।

उचित कदम उठाए जाएं
इस दौरान बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष डा. सुरजीत चंदेल, उपाध्यक्ष डा. दिनेश, सचिव डा. विजय, कोषाध्यक्ष डा. मोनिका सहित सभी सदस्यों ने कक्षाओं का संचालन जारी रखते हुए विरोध दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App