एरियर का भुगतान जल्द करे सरकार

By: Aug 7th, 2026 12:02 am

राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मासिक बैठक में उठाई मांगें

स्टाफ रिपोर्टर सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सोलन के होटल पैरागोंन पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने की। सर्वप्रथम जिला महासचिव विद्यासागर शर्मा ने हरियाणा विजली बोर्ड नियामक आयोग के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। स्व शर्मा ने पूर्व में बिजली बोर्ड में सचिव एसजेविएनएल में महाप्रबंधक एवं प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया व प्रेमचंद वर्मा जी के आकस्मिक निधन की जानकारी दी । बैठक को पीएल गुप्ता केडी गुप्ता एसडी रत्नएएसके सेन जेसी शर्मा अनिल बतरा एवं लक्ष्मी रमण शर्मा ने संबोधित किया।

सभी ने विगत 20 जुलाई को हमीरपुर में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक के सफल आयोजन के लिए राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके ढटवालिया एवं वहाँ के समस्त पदाधिकारीयों व सदस्यों का धन्यवाद किया। अपने संबोधन में केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव पीएल गुप्ता ने हमीरपुर में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक मैं उठाई गई समस्याओं व लिए गए निर्णयों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।नतीजन उन्हें आयकर रिटर्न भरने में एरियर को सेक्शन 89ं के तहत मिलने वाली राशि को विभाजित करने में बहुत समस्या आ रही है। विद्युत प्रबंधन प्रदेश सरकार की तर्ज पर पोर्टल बनाकर पेंशनरों को एरियर का ब्यौरा उपलब्ध करवाए। बैठक के समापन पर जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने सदस्यों को विद्युत प्रबंधन द्वारा हाल ही में सम्बद्ध किए गए जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से कर्मचारीयों एवं पेंशनरों के रुके हुए 15: महंगाई भत्ते की किस्तें व बिजली बोर्ड में ओल्ड पेंशन लागु करने के आदेश जारी करने का भी अनुरोध किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App