नैनो की दुनिया खुली, डॉ. शिव की किताब बनी ‘गाइड’
जेपी यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया संदर्भ ग्रंथ नैनो फिजिक्स एंड नैनोमटेरियल्स’ का लोकार्पण
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- सोलन
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रनपद वाकनाघाट में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो् राजेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा प्रख्यात शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक डा् शिव कुमार की नवीन पुस्तक श्नैनोफिजिक्स एंड नैनोमटेरियल्स् का गरिमामय लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर डॉ् शिव कुमार के पीएच् डी् शोध निर्देशक प्रो् डॉ पी् बी् बर्मन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ् रागिनी राज सिंह भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग रनपद तथा राजकीय महाविद्यालय ददाहू जिला सिरमौर के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ् पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।लोकार्पण समारोह के दौरान कुलपति प्रो् राजेन्द्र कुमार शर्मा ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए इसे स्नातक स्नातकोत्तर तथा शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी संदर्भ ग्रंथ बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नैनोविज्ञान एवं नैनो पदार्थों के अध्ययन-अध्यापन तथा शोध कार्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी और इसकी विषय-वस्तु उच्च अकादमिक गुणवत्ता की है। उल्लेखनीय है कि डॉ् शिव कुमार ने वर्ष 2018 से 2022 के दौरान जयपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी वाकनाघाट से भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान में पीएच् डी् उपाधि प्राप्त की।
नैनोमैटेरियल्स के क्षेत्र में उनके छह शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ शिव कुमार ने सितंबर 2022 से अप्रैल 2026 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएँ प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने शिक्षक शिक्षा शैक्षिक अनुसंधान एवं संस्थागत गुणवत्ता संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने डीएलएड् प्रशिक्षुओं पर गतिविधि . आधारित विज्ञान शिक्षण के प्रभाव विषयक शोध अध्ययन किया। इस शोध के निष्कर्षों पर आधारित उनके दो शोध-पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। वर्तमान में वे लगभग 11 माह से शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश से सेवानिवृत्त हैं। किन्तु शोध एवं अकादमिक लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।इस प्रकार डॉ् शिव कुमार के अब तक कुल आठ शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। समारोह के अंत में डॉण् शिव कुमार ने अपने शोध निर्देशकए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक विद्यार्थियोंए शिक्षकों एवं शोधार्थियों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शक सिद्ध होगी तथा भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार को नई प्रेरणा प्रदान करेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
