बद्दी में नई ऑटोमेशन एमएसएमई लैब स्थापित

By: Aug 7th, 2026 12:02 am

इंडस्ट्री 40 रोबोटिक्स और पीएलसी जैसी आधुनिक तकनीकों का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
हिमाचल प्रदेश के युवाओं को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी में राज्य की पहली अत्याधुनिक एडवांस ऑटोमेशन लैब स्थापित की गई है। आधुनिक औद्योगिक ऑटोमेशन सिस्टम से सुसज्जित यह लैब युवाओं को इंडस्ट्री 40 स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसी नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इससे प्रदेश के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों डिप्लोमा एवं आईटीआई प्रशिक्षुओं के साथ.साथ उद्योगों में कार्यरत पेशेवरों और एमएसएमई इकाइयों को भी अत्याधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने का अवसर मिलेगा।

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी के उप महाप्रबंधक सुखमन सिंह ने बताया कि नई लैब में पीएलसी प्रोग्रामिंग मित्सुबिशी इंडस्ट्रियल रोबोट इलेक्ट्रो-न्यूमैटिक्स इंडस्ट्रियल सेंसर प्रोसेस ऑटोमेशन मेकाट्रॉनिक्स तथा इंडस्ट्री 40 जैसी आधुनिक तकनीकों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों के अनुरूप मशीनों और ऑटोमेशन सिस्टम पर कार्य करने का अवसर मिलेगा जिससे वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से ऑटोमेशन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में उद्योगों को ऐसे तकनीकी विशेषज्ञों की आवश्यकता है। जिन्हें आधुनिक मशीनों और ऑटोमेशन सिस्टम की व्यावहारिक जानकारी हो। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह लैब स्थापित की गई है। ताकि विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक शिक्षा ही नहीं बल्कि उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप व्यवहारिक प्रशिक्षण भी मिल सके। सुखमन सिंह ने बताया कि इस लैब का उपयोग दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रमो उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण कौशल उन्नयन कार्यक्रमों तथा औद्योगिक ऑटोमेशन से जुड़े परामर्श कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स के लिए भी किया जाएगा। इससे क्षेत्र के उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों को नई तकनीकों को अपनाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।नई ऑटोमेशन लैब का लाभ इंजीनियरिंग विद्यार्थियो डिप्लोमा धारको आईटीआई प्रशिक्षुओ स्टार्टअप्स उद्यमियो एमएसएमई इकाइयों और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स को मिलेगा। यहां प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक ऑटोमेशन तकनीकों के साथ रियल-टाइम इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह सुविधा उद्योग आधारित अनुसंधान नवाचार और नई तकनीकों के विकास को भी बढ़ावा देगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App