बाइक सवारों और ई-रिक्शा चालक की पिटाई

By: Aug 28th, 2026 12:50 am

पांवटा साहिब में कार सवार युवकों ने मचाया हुड़दंग, पांच के खिलाफ केस दर्ज
स्टाफ रिपोर्टर- पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के चुंगी नंबर छह के पास बीती रात कार सवार 5-6 युवकों द्वारा दो बाइक सवारों और एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता नितिन पुत्र भजन सिंह निवासी गांव डांडा पागरए डाकघर राजपुरए तहसील पांवटा साहिब जो डोमिनोज में बतौर प्रबंधक कार्यरत हैए ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 26 अगस्त 2026 की रात करीब 7: 40 बजे अपने साथी मोटरसाइकिल राइडर पीयूष के साथ मोटरसाइकिल नंबर एच पी 17जे .3603 पर निजी काम से चुंगी नंबर 6 पर गया था।

वहां पर पहले से एक काले रंग की कार नंबर एच पी 17जे .0374 खड़ी थीए जिसमें से 5-6 लडक़े उतरे और उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने नितिन और पीयूष के साथ गाड़ी के शीशे की रबड़, पंचए लोहे की रॉड और लात.मुक्कों से मारपीट की। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ई.रिक्शा चालक धनराज के साथ भी आरोपियों ने एकजुट होकर मारपीट की।पीडि़त के अनुसार मौके पर मौजूद जसमीत सिंह और जसमीता सिंह ने बीच.बचाव कर उन्हें छुड़ाया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग गए और जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App