सडक़ों पर उतरे बसोली के लोग

By: Aug 28th, 2026 12:54 am

मंदिर बचाओ-संघर्ष मोर्चा ने ऊना में निकाली रोष रैली
नगर संवाददाता-ऊना
जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार के मुद्दे को लेकर गांव बसोली के लोग गुरुवार को सडक़ों पर उतर आए। मंदिर बचाओ-संघर्ष मोर्चा बसोली के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ऊना मुख्यालय में रोष मार्च निकाला और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन सर्किट हाऊस ऊना से डीसी रैजिडेंस, आइएसीटी होते हुए एमसी पार्क में संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के संचालन अधिकार से जुड़े मामले में स्थानीय लोगों की मांगों और धार्मिक भावनाओं को प्राथमिकता देने की मांग उठाई।

रोष मार्च के दौरान गांववासियों ने कहा कि पीरनिगाह मंदिर क्षेत्र का प्रमुख एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, जहां दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस मामले मेंनजरअंदाज किया जा रहा है। जिला परिषद ऊना के वाइस चेयरमैन अविनाश मनन, जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर, बसोली पंचायत के प्रधान सतनाम सिंह, उपप्रधान नरेंद्र धीमान सहित मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App