नेपाल बाढ़ त्रासदी पर मंडी में भी अलर्ट

By: Aug 28th, 2026 12:55 am

फंसे, लापता से संपर्क न हो पाने पर हेल्पडेस्क स्थापित, प्रशासन ने की सहयोग की पेशकश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- मंडी
नेपाल में आई त्रासदी के दृष्टिगत मंडी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। नेपाल में फंसे, लापता अथवा व्यक्ति से संपर्क न हो पाने की स्थिति में प्रशासन ने अविलंब सहायता की पेशकश भी की है। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के मद्देनजर मंडी जिला प्रशासन ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया है। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने बताया कि यदि मंडी जिला का कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा हुआ है, लापता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, तो उसके परिजन बिना किसी विलंब के प्रशासन को सूचना दें। परिजन अपने नजदीकी उपमंडलाधिकारी कार्यालय में भी संपर्क कर लापता व्यक्ति के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रभावित अथवा लापता व्यक्तियों की खोजबीन, राहत, बचाव एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह हैं हेल्पलाइन नंबर
आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के लैंडलाइन नंबर 01905-226201, 01905-226202, 01905-226203, 01905-226204 अथवा मोबाइल नंबर 85447-71889 या ईमेल स्रस्रद्वड्ड-द्वड्डठ्ठ-द्धश्चञ्चद्दश1.द्बठ्ठ पर सूचना साझा कर सकते हैं। मंडी के अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने परिजनों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने की स्थिति में बिना विलंब सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता एवं समन्वय समय पर सुनिश्चित किया जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App