सोलन कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने

By: Aug 7th, 2026 12:02 am

एनएसएस इकाई ने स्वाधीनता दिवस एवं अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम का किया आयोजन

स्टाफ रिपोर्टर -सोलन
तारिणी स्नातकोत्तर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वाधीनता दिवस एवं अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि आदरणीय महावीर जी राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय सुरक्षा संघ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज द्वारा मुख्य वक्ता का स्वागत व परिचय करवाया गया। इसके उपरांत एन एस एस के स्वयंसेवियों द्वारा उठो जवान राष्ट्रीय भक्ति गीत द्वारा कार्यक्रम का गौरव-वर्धन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ् दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण श्री महावीर जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से छात्रों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की राष्ट्रीयता उसकी सकारात्मक स्वतंत्रता में होती है। महोदय ने बताया कि भारत में अनेक विदेशी आक्रांता आए किंतु भारत की अखंडता और एकता पर आघात नहीं कर पाए। अनेकों भारतीय वीर-सपूतों के उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इन सभी वीरों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में श्वास ले रहे हैं। इस अवसर पर भारत माता को समस्त स्वयंसेवियों के द्वारा पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम के सह संयोजक श्रीरोशनलाल जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में राष्ट्रीय गान और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभांत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App