पनोह में प्लास्टिक बेस्ड मैनेजमेंट यूनिट को सौंपा 168 किलो प्लास्टिक कचरा
सिटी रिपोर्टर – सुजानपुर
स्वच्छ भारत मिशन और राज्य सरकार के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के तहत विकास खंड की ग्राम पंचायत पनोह में स्थापित प्लास्टिक बेस्ड मैनेजमेंट यूनिट में बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों से 168 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर जमा करवाया गया। इस अभियान में विकासखंड की कई पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और सफाई कर्मियों ने भाग लिया। एकत्रित कचरे में पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतलें, रैपर और अन्य अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री शामिल है।
एकत्रित सामग्री को यूनिट में वैज्ञानिक तरीके से छांटकर प्रसंस्करण के अधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक कचरे को स्रोत पर ही अलग करना और यूनिट तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। ग्राम पंचायत पनोह की यह यूनिट पूरे विकासखंड के लिए मॉडल के रूप में काम कर रही है। उन्होंने सभी पंचायतों से आग्रह किया कि वे हर माह निर्धारित तिथि पर प्लास्टिक कचरा यूनिट तक पहुंचाएं ताकि गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। इससे नालों और खुले स्थानों पर कचरा कम हुआ है और पर्यावरण संरक्षण को बल मिला है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
