रिकांगपिओ में 12 करोड़ की पर्किंग पर सवाल

By: Aug 6th, 2026 12:55 am

भाजपा ने उठाया मुद्दा; मल्टीस्टोरी पार्किंग को जल्द खोलने को लेकर उपायुक्त डाक्टर अमित कुमार को सौंपा ज्ञापन

टीम-रिकांगपिओ
भारतीय जनता पार्टी जिला किन्नौर के अध्यक्ष यशवंत नेगी के अध्यक्षता में जनहित में निर्मित मल्टीस्टोरी पार्किंग रिकांगपिओ को शीघ्र जनता के लिए खोलने हेतु ज्ञापन। जिला किन्नौर के उपायुक्त डॉक्टर अमित कुमार शर्मा दिया। विषय जनहित में निर्मित मल्टीस्टोरी पार्किंग को शीघ्र जनता के लिए खोलने हेतु ज्ञापन। भारतीय जनता पार्टी जिला किन्नौर की ओर से आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करन चाहते है कि किन्नौर रिकांगपिओ रामलीला ग्राउंड मल्टीस्टोरी पार्किंग लगभग 12 करोड की लागत से निर्मित पार्किंग आज भी आम जनता के उपयोग के लिए बंद पड़ी है। इसके कारण स्थान नागरिको व्यापारियों पर्यटको तथा वाहन चालको को दिन प्रतिदिन बारी कठिनाईयों का साम करना पड़ रहा है। यह कि पार्किंग का निर्माण विषय उपरोक्त के नाम से ही शीलान्यास होकर लगभग करोड़ रूपए हम किन्नौर जनजातियों का धनराशि व्यय हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी जिला किन्नौर की ने विनम्र निवेदन है कि सम आवश्यक औपचारिकाताएं शीघ्र पूर्ण कर इस पार्किंग को तत्काल जनता के लिए संचालित किता जाए। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगो को भी राहत मिलेगी। जय राम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री ने पांच अगस्त 2020को पूर्व लोक सभा संसद राम स्वरूप शर्मा और पूर्व उपाध्यक्ष राज्य वन विकास निगम सूरत नेगी के उपस्तिथि में रिकांगपिओ में मल्टीस्टोरी पार्किंग का शिलान्यास किया था 26जनवरी 2026को राजस्व, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस का नाम बदल कर राष्ट्रपति महात्मा गांधी पार्क व पार्किेग स्थल का लोकार्पण किया। उपायुक्त किन्नौर डॉक्टर अमित ेकुमार शर्मा ने बताया कि इसे ज्ञापन को साडा के पास भेज दिया जाएगा। इस पर साडा अपने मीटिंग में विचार कर सकता है।

ये-ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष हकीम सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्र पोलए मंडल अध्यक्ष मुरंग जीत राम, मंडल अध्यक्ष कल्पा, कवर सिंह, मंडल अध्यक्ष नीचर पलड़ेंन नेगी, महिला मोर्च अध्यक्ष सत्य देवी नेगी, दीपिका, अनुराध पूर्व जिला परिषद मेंबर सांगला। इत्यादि शामिल थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App