35 साल पुरानी मशीन ने छोड़ा साथ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ की एक्स-रे मशीन खराब, 33 पंचायतों की स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित
निजी संवाददाता – कांगू
जहां सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधां उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध करवा रहीं है, लेकिन सुविधाओं की बदहाली लोगों की परेशानियों को कम करवाने की बजाय बढ़ा रही है। वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में लोगों की सुविधा के लिए लगाई एक्स-रे मशीन पिछले सात दिन से खराब पड़ी हुई है, जिसके चलते जब बीमार लोग अपना उपचार करवाने के लिए सामुदायिक केंद्र गलोड़ पहुंचने पर पता चलता है कि एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई है, तो लोगों पर क्या बीतती होगी। ज्ञात रहे कि एक्स-रे मशीन करीब 35 से 40 वर्ष पहले स्थापित की गई थी, लेकिन मशीन पुरानी होने की वजह से मशीन आए दिन खराब रहती है। दूसरी ओर दंत चिकित्सा विभाग भी एक डाक्टर के सहारे चल रहा है। लगभग 6 महीने से हाईजिनिस्ट का स्थानांनतरण होने की बजह से किसी दूसरे कर्मचारी ने ज्वाईन नहीं किया है। कुछ का उपचार हो जाता है और कुछ मरीजों को निराशा हाथ लगती है।
तीन बार एनजीओ ने मरम्मत करवाई
बीएमओ गलोड अरविंद कौंडल का कहना है कि एक्स-रे मशीन करीब 35 साल पहले स्थापित की गई जोकि बीच-बीच में खराब हो जाती है। एक बार तो इसकी मरम्मत रोगी कल्याण समिति द्वारा और करीब तीन बार गलोड क्षेत्र के एक एनजीओ ने इसकी मरम्मत करवाई है। हमने सीएससी में नई एक्स-रे मशीन स्थापित करने की रिपोर्ट विभाग के उचाधिकारियों को समय समय पर भेज दी जाती है, परंतु नई मशीन स्थापित करने का मामला लंबित पडा हुआ है।
मामला ध्यान में नहीं
जब इस संदर्भ में निदेशक स्वास्थ्य विभाग शिमला डाक्टर गोपाल बेरी ने बताया कि मामला मेरे ध्यान में नहीं है, परंतु मुख्यचिकित्सा अधिकारी हमीरपुर से मामले की जानकारी ली जाएगी।
राहत की उम्मीद
मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर अजय अत्री का कहना है कि हमने सीएससी गलोड में पुरानी मशीन की जगह नई मशीन स्थापित करने की रिपोर्ट निदेशक स्वास्थ्य विभाग शिमला को भेज थी। नबंवर 2025 में सीएससी गलोड़ में नई एक्स-रे मशीन स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है बहुत जल्द स्थापित कर दी जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
