ऊखली में लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहा सांड

By: Aug 6th, 2026 12:49 am

बेसहारा सांड ने किया लोगों की नाक में दम, अचानक क्षेत्र में पहुंचे खंूखार ने पैदा कर दिया डर का माहौल
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
जिला की ग्राम पंचायत ऊखली के ऊखली बाजार में बेसहारा सांड ने आतंक मचा दिया है। अचानक यह सांड कहीं से बाजार में पहुंचा है तथा लोगों के पीछे मारने को दौड़ रहा है। ऊखली की आबादी सांड के आतंक से सहमी हुई है तथा किसी तरह से इस सांड से दूरी बनाकर रखनी पड़ रही है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यह बेसहारा सांड सडक़ मार्ग पर आकर खड़ा हो गया तथा यहां से गुजरने वालों के पीछे मारने के लिए दौड़ रहा था। इस सांड के डर से लोग इसके आस पास जाने से भी कतरा रहे हैं। लोगों ने पशुपालन विभाग से मंाग की है कि इस बेसहारा सांड को पकडक़र सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ा जाए।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब चार दिन पहले यह सांड अचानक क्षेत्र में कही से पहुंच गया। हैरानी इस बात की है कि पहले यह इलाके में नहीं था तथा अचानक की इसकी एंट्री हुई है। ऐसे में यह भी क्यास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने इसे यहां लाकर छोड़ दिया होगा। अब इसका आतंक ऊखली बाजार के लोग झेल रहे हैं। लोगों सुनील, संजय कुमार, अशोक कुमार, विजय कुमार, विरेंद्र, मनोज, अजय, मोनू, राजकुमार आदि ने पशुपालन विभाग से मांग की है कि इसे यहां से कहीं अन्य जगह पर ले जाया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App