भारत-पाकिस्तान के खिलाडिय़ों का हाथ मिलाना अभी तय नहीं, कैप्टंस मीट में पूछे सवाल को टाल गर्ईं हरमनप्रीत
कैप्टंस मीट में पूछे सवाल को टाल गर्ईं हरमनप्रीत कौर, वूमंस एशिया कप आज से
एजेंसियां— दुबई
वूमंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाडिय़ों का हाथ मिलना तय नहीं है। गुरुवार को कैप्टंस मीट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बारे में पूछे गए सवाल को टाल गईं। उनसे पूछा गया था कि क्या वह पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाएंगी। उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। यह मैच पांच सितंबर को दुबई में होगा। हरमन ने इस मैच पर कहा, टीम बाहरी बातों को अपने खेल पर असर नहीं डालने देगी। एशिया कप शुक्रवार से शुरू हो रहा है। हरमनप्रीत ने 14 जून को खेले गए वूमंस टी-20 वल्र्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। 22 अप्रैल, 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाडिय़ों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है।
भारतीय कप्तान कौर ने कहा कि टीम महिला टी-20 एशिया कप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी को निशाना नहीं बनाएगी। भारत का फोकस अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहेगा। सभी टीमें अच्छा कर रही हैं। हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने और किसी भी टीम को आसान नहीं मानने पर है। उन्होंने कहा, हमारा मुख्य फोकस सिर्फ क्रिकेट खेलना है, खेल के दूसरे प्रभावों पर ध्यान देना नहीं। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा कि उनकी टीम निडर क्रिकेट खेलने के इरादे से उतरेगी। वह द हंड्रेड में खेलने वाली पहली पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी बनी हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
