‘दिव्य हिमाचल’ के मंच पर आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा को ‘ज्ञान ज्योति रत्न अवार्ड’
ग्रामीण स्कूल ने रचा शिक्षा का नया इतिहास, स्कूल के एमडी चंद्रशेखर शर्मा को ‘दिव्य हिमाचल’ के सौजन्य से पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में सीएम ने दिया सम्मान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-हमीरपुर
शहरों की चकाचौंध से दूर ग्रामीण परिवेश में शिक्षण संस्थान के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाकर नए और ऊंचे कीर्तिमान स्थापित करने वाले आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘ज्ञान ज्योति रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया। प्रदेश के नंबर वन मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के सौजन्य से शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित ‘हिमाचल रत्न अवार्ड’ के तीसरे संस्करण में आर्यन पब्लिक स्कूल के संस्थापक व एमडी चंद्रशेखर शर्मा ने यह स मान प्राप्त किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी मधु शर्मा भी मौजूद रहीं। मधु शर्मा आर्यन पब्लिक स्कूल में भौतिक विज्ञान की शिक्षिका हैं। आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा की उपलब्धियों की लिस्ट इतनी लंबी है कि आज यह स्कूल उत्कृष्ट शिक्षा का प्रर्याय बन गया है। आर्यन पब्ल्कि स्कूल के इतिहास पर नजर डालें तो वर्ष 2007 में भोटा के पास ग्रामीण परिवेश झांडी में इस स्कूल की शुरुआत हुई।
मात्र 19 विद्यार्थियों से शुरू किया गया यह स्कूल एक दिन अपने बेहतरीन परिणाम से शहरों के स्कूलों को पीछे छोड़ देगा उस वक्त शायद किसी ने सोचा नहीं था। स्कूल के शिक्षा स्तर का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर साल बेहतर रिजल्ट के अलावा बोर्ड परीक्षाओं में अधिकतर छात्र जहां प्रथम श्रेणी में पास होते रहे वहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैरिट में भी इस स्कूल ने अन्य स्कूलों को पीछे छोड़ दिया। 2018 में बच्चों के मैरिट में आने का सिलसिला लगभग निरंतर जारी है। इस बार वर्ष 2026 में तो स्कूल ने बोर्ड की जमा दो की मैरिट में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। स्कूल के प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी जूलॉजी और एमफिल जूलॉजी की है। उन्होंने वर्ष 2008-09 के शैक्षणिक सत्र में स्कूल को मीडिल स्कूल और वर्ष 2010 में स्कूल को उच्च पाठशाला का दर्जा दिला दिया। स्कूल के बेहतर परीक्षा परिणाम और अभिभावकों के विश्वास की बदौलत 2012 में आर्यन पब्लिक स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा मिला। तब से लेकर अब तक स्कूल हर वर्ष बेहतर परिणाम देकर छात्रों तथा उनके अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। इस समय स्कूल में 800 से भी छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
इस साल चार छात्रों ने बनाई मैरिट में जगह
वर्ष 2026 के जमा दो के परीक्षा परिणाम में आर्यन स्कूल की छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय मैरिट में जगह बनाई। स्कूल की छात्रा काशी शर्मा ने प्रदेशभर में दूसरा, शिवांगी ने नौंवा तथा पायल शर्मा व दिशा ठाकुर ने दसवां स्थान हासिल किया। छात्र आर्यन आचार्य ने जमा दो में 98.5 प्रतिशत अंक हासिल करने के साथ नीट-2026 में 530 अंक हासिल कर चिकित्सा क्षेत्र में अपने भविष्य को दिशा दी है। इसी तरह स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने एचपी सेट परीक्षा में सफलता हासिल कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना मार्ग प्रशस्त किया है।
स्कूल के दसवीं और जमा दो से निकले मेधावी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैरिट की बात करें तो दसवीं कक्षा में वर्ष 2018 में पहली बार छात्र भानू कटोच ने पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया था। उसके बाद वर्ष 2021 में नैंसी शर्मा ने दसवां, 2022 में चारुल ने भी दसवां, 2024 में में तीन छात्रों काशी शर्मा ने आठवां और शिवांगी शर्मा व पारुल शर्मा दोनों ने नांैवा स्थान हासिल किया था। इसी तरह जमा दो की बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2022 में अंकिता राणा ने दसवां, 2025 में अभिनव कन्वाल ने सातवां स्थान हासिल किया था।
विभिन्न फील्ड में कार्यरत स्कूल से निकले मेधावी
शुरुआती दिनों में विद्यालय के पास कुछ कमरे, कम विद्यार्थी और चुनौतियों भरा वातावरण रहा, लेकिन विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के अटूट विश्वास ने स्कूल को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया है। विद्यालय का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो जीवन के हर क्षेत्र में समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें। स्कूल से निकले कई मेधावी आज डाक्टर बनकर, सेना में अधिकारी बनकर, शिक्षक बनकर और प्रशासनिक सेवाओं में जाकर, उद्यमी बनकर समाज व देश के लिए काम कर रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
