चबयोगा के पास जल्द शुरू होगा पुल का काम
लोक निर्माण मंत्री ने की शनोल मेले में की शिकरत, कई घोषणाएं की, अधिकारियों को भी दिए जरूरी निर्देश
निजी सवंाददाता – राजगढ़
जिला सिरमौर में चालू वित्त वर्ष के दौरान सडक़ों तथा पुलों के निर्माण पर 47 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। इसके अतिरिक्त (पीडीएनए-2025) आपदा के पश्चात सडक़ों की मरम्मत के लिए भी 47 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत झिमीधार में आयोजित हुए शनोल मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड द्वारा गिरि नदी पर चबयोगा के पास 14 करोड़ की राशि से पुल का निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि नेरीपुल से सनौरा तक 36 किलोमीटर सडक़ के डबल लेन बनाने, चौड़ा तथा पक्का करने के लिए 203 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस सडक़ का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने यशवंतनगर नेरीपुल सडक़ का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सरकारी मशीनरी को तैनात रखें और बरसात में अवरुद्ध हुए मार्गों को तुरंत खोलना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों त कहा कि प्रदेश भर में आयोजित होने वाले मेले व त्योहार अपनी विशेष महत्ता रखते है। उन्होंने मेला कमेटी झिमीधार को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। अध्यक्ष मेला कमेटी झिमीधार ओम सिंह ने मुख्यातिथि तथा अन्य गणमान्य का स्वागत किया तथा लोक निर्माण मंत्री को लोईया, डांगरा, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर
सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ये-ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आनंद परमार, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी रणधीर पवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख के राजनैतिक सलाहकार विकास काल्टा, लोक निर्माण मंत्री के ओएसडी वेद शर्मा, एसडीएम राजगढ़ राजकुमार, अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा, डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी, प्रदेश महासचिव यूथ कांगे्रस मनीष भगनाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय भगनाल, प्रताप भगनाल व विभिन्न विभागों के अधिकारी अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
