नादौन कार्निवल में बाजार गुलजार
इलेक्ट्रॉनिक टूल्स से रेडीमेड कपड़ों तक, कार्निवल में खूब हो रही खरीददारी
कार्यालय संवाददाता – नादौन
नादौन शहर में चल रहे नादौन कार्निवल के दौरान हिमाचल प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी कई तरह के उत्पाद लेकर दुकानदार यहां पहुंचे हैं। इनमेंं खाने-पीने की दुकानों सहित अन्य उत्पादों की दुकानें सजाई गई हैं, जिसके कारण लोगों में इन उत्पादों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां पड़ोसी जिला ऊना से मेला लगाने आए अश्वनी ने बताया कि वह गत आठ वर्षों से मेलों में दुकान लगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद प्रदर्शित किए हैं, जिनमें दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले कई तरह के टूल्स सहित विभिन्न कृतियां, शोपीस और खिलौने प्रमुख हैं। इन उत्पादों में व्यायाम के लिए प्रयोग होने वाले विभिन्न टूल्स, घर में प्रयोग होने वाले उत्पादों सहित कई तरह के शो पीस प्रमुख हैं। यह स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा सहारनपुर से आए दुकानदारों ने रेडीमेड कपड़ों सहित अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। मेले में लगातार बढ़ रहीं भीड़ से उत्साहित आयोजकों ने बताया कि फर्नीचर सहित कई अन्य उत्पाद भी शीघ्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
तैयारियां शुरू
शीघ्र ही हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक स्टार नाइटस में अपनी आनाज का जलना दिखाएंगे, जिसके लिए तैयारियां की जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
