केंद्र सरकार का दावा; जमाखोरी से बढ़े चीनी के दाम, मिलों की जांच में खुलासा

By: Aug 29th, 2026 12:01 am

घोषित स्टॉक से ज्यादा भंडार मिला

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि हाल में चीनी की कीमतों में तेज वृद्धि का कारण जमाखोरी थी और जांच के दौरान कई मिलों में घोषित स्टॉक से ज्यादा भंडार पाया गया। सरकार ने कहा है कि उसकी सक्रियता के कारण अब मिलों से मिलने वाली चीनी की कीमत 20 प्रतिशत कम हो गई है और जल्द ही इसका असर खुदरा बाजार पर भी दिखने की उम्मीद है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण मंत्रालय ने कहा गया है कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार है और पिछले दिनों कीमतों में देखी गई तेजी मुख्य रूप से जमाखोरी और सट्टेबाजी के कारण हुई थी। सरकार देश भर में चीनी की कीमतों, स्टॉक और बिक्री पर बारीकी से नजर रख रही है। सरकार ने बताया कि कई मामलों में चीनी मिलों के पास सरकार को दिए गए मासिक रिटर्न में घोषित स्टॉक से अधिक भंडार पाया गया। जांच से पता चला है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है और घबराहट में ज्यादा खरीद करने या ज्यादा भंडारण करने का कोई औचित्य नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App