कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े की पीएम को चिट्ठी, परिसीमन बिल पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
Aug 28th, 2026 12:05 am
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर परिसीमन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रस्ताव को संसद में पेश करने से पहले सभी राजनीतिक दलों तथा राज्य सरकारों को उस पर विस्तार से अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
खरगे ने पत्र में कहा कि मैं अपने पहले के अनुरोध को दोहराना चाहता हूं कि परिसीमन से संबंधित आपके मन में जो भी प्रस्ताव हैं, उन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं और सभी राजनीतिक दलों तथा राज्य सरकारों को ऐसे प्रस्तावों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
