धर्मपुर की बेटियां नीट जेआरएफ के लिए क्वॉलिफाई, शैलजा ने भूगोल-प्रियंका ने पुरातत्व विषय में पाई सफलता
निजी संवाददाता— सरकाघाट
धर्मपुर की दो होनहार बेटियों ने यूजीसी, नीट और जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत भूर की निवासी शैलजा ठाकुर ने भूगोल विषय में, जबकि लौंगनी पंचायत के त्रयंबला गांव की प्रियंका ने पुरातत्व विषय में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों छात्राओं की सफलता धर्मपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शैलजा ठाकुर एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता स्वर्गीय नेक राम झंग्गी में दुकान चलाने के साथ सस्ते अनाज की सहकारी समिति के डिपो होल्डर भी थे। करीब तीन वर्ष पहले घर की छत से गिरने के कारण उनका निधन हो गया था। शैलजा ने कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई जारी रखी और अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
