पूर्व टेस्ट कप्तान मोइन खान बोले, पाकिस्तान के साथ खेलने से कतराएंगी बड़ी टीमें
कराची। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोइन खान को लगता है कि अगर उनकी राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन इसी तरह से खराब रहा तो पाकिस्तान को दुनिया की शीर्ष टीमों के साथ द्विपक्षीय सीरीज आयोजित करने में मुश्किल हो सकती है। मोइन खान ने मौजूदा हालात के लिए पीसीबी और उसके चयनकर्ताओं को दोषी ठहराया। पाकिस्तान की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।
टीम को पहले टेस्ट मैच में पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा है। मोइन ने कहा, हम सभी प्रारूपों विशेष कर टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं। अगर यह प्रवृत्ति जारी रही, तो लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी लेना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा, हो सकता है कि हमें क्रिकेट जगत के निचले हिस्से में धकेल दिया जाए और फिर हमारे लिए शीर्ष टीमों के साथ द्विपक्षीय शृांखलाएं खेलना मुश्किल हो जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
