होनहारों ने प्रधानमंत्री से किया वर्चुअल संवाद

By: Aug 28th, 2026 12:52 am

सोलन जिले से चयनित एकमात्र विद्यालय बने अल्पाइन पब्लिक स्कूल को मिला मान, उपलब्धि से गदगद
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
नालागढ़। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के विद्यार्थियों को युवा कनेक्ट मिशन के तहत आयोजित खेलो संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद में भाग लेने का अवसर मिला। कार्यक्रम के लिए पूरे सोलन जिले से दो महाविद्यालयों के साथ एकमात्र विद्यालय के रूप में अल्पाइन पब्लिक स्कूल का चयन किया गया। कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के विचार सुने और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों से जुडऩे का अवसर प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं और विचारों को भी साझा किया।
इस अवसर पर यूथ आइकन कार्तिकेय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक दीपक कटोच ने उनका स्वागत किया। जिला युवा मामले विभाग के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के पूर्व छात्र एवं माई भारत वॉलंटियर कार्तिक ठाकुर भी सनौवर कुमार भट्ट के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य बिंदुए निदेशक प्रेम लता जोशीए उपनिदेशक रूमी जोशी और उपप्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। छात्र इस दौरान गदगद नजर आए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App