पंजावर में मकान जलकर राख

By: Aug 28th, 2026 12:51 am

अलमारी व फ्रिज समेत लाखों का सामान राख, मौके पर पहुंची टीम
स्टाफ रिपोर्टर-हरोली
उपमंडल के तहत आते गांव पंजावर अप्पर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। आग की इस घटना में पीडि़त का सारा घरेलू सामान राख में तबदील हो गया है। जानकारी के अनुसार घटना के समय मकान मालिक संजीव कौशल घर पर मौजूद नहीं थे। अचानक स्थानीय लोगों ने संजीव कौशल के पक्के मकान से गहरा धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। आग को देखते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते चंद मिनटों में लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास शुरू किया। भीषण अग्निकांड में मकान के भीतर रखा फ्रिज, टीवी, अलमारी, बेड, पंखे, गद्दे और अन्य महत्वपूर्ण सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। शुरुआती आकलन केअनुसार इस हादसे में लगभग एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड ऊना को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर सुरेश कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App