कटेयिक ब्रदर ने जीती कबड्डी ट्रॉफी
शनोल मेले में आयोजित महिला रस्साकशी में सीबी टिक्कर फस्र्ट
नगर संवाददाता-राजगढ़
राजगढ़ की नेहरटी भगोट पंचायत के झिमीधार में आयोजित ऐतिहासिक शनोल मेले के दौरान पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में कटेयिक ब्रदर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जेएमके हाब्बन को हराकर खिताब अपने नाम किया। आयोजक समिति के सदस्य नीरज हाब्बी ने बताया कि प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें प्रो कबड्डी से जुड़े खिलाडय़िों सहित कई नामी खिलाडिय़ों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेता टीम कटेयिक ब्रदर को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपए, जबकि उपविजेता जेएमके हाब्बन को ट्रॉफी एवं 15 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मेले के दौरान महिला रस्साकशी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें सीबी टिक्कर की टीम विजेता और देवत चौपाल की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 20 हजार रुपए तथा उपविजेता को ट्रॉफी सहित 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में समाजसेवी प्रताप भगनाल ने मुख्यातिथि के रूप में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में झिमीधार में खेल प्रतियोगिताओं को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
