मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान

By: Aug 7th, 2026 12:02 am

कार्यालय संवाददाता – नादौन
द हंस फाउंडेशन की एमएमयू-4 नादौन टीम द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर उपमंडल के मांजरा गांव में महिलाओं के लिए स्तनपान जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक तथा शिशु के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर डा. रिया, फार्मासिस्ट आयशा, एसपीओ सौरव तथा पायलट सुरेश कुमार उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं को स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App