नवनियुक्त प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख पवन समैला का परवाणू में स्वागत
Aug 28th, 2026 12:49 am
निजी संवाददाता-परवाणू
विश्व हिंदू परिषद के नवनियुक्त प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख पवन समैला का परवाणू पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनके लिए केवल कोई पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति सेवा, समर्पण और विश्वास का बड़ा दायित्व है।निष्ठा और कड़े अनुशासन के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। पवन समैला ने जानकारी दी कि आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए आगामी 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
